सिंहनान पैक्स कार्यकारिणी के सदस्यों ने डीएम को आवेदन देकर पैक्स अध्यक्ष पर मनमानी करने का लगाया है आरोप

रजौन,(बांका) : रजौन प्रखंड के प्राथमिक कृषि साख समिति सिंहनान के कार्यकारिणी सदस्यों ने डीएम बांका को आवेदन देकर पैक्स अध्यक्ष पर गलत तरीके से मनमानी कार्य करने का आरोप लगाया है। कार्यकारिणी सदस्यों ने कहा है कि सिंहनान पैक्स के अध्यक्ष श्यामानंद यादव ने अपनी पुत्री को ही प्रबंधक पद पर नियुक्त कर मनमाने तरीके से धान की खरीदारी कर रहे हैं। कार्यकारिणी सदस्यों का आरोप है कि बगैर समिति के बैठक किए हैं गलत तरीके से कागज तैयार कर धान की खरीदारी की जा रही है। जबकि नियम यह है कि समय-समय पर बैठक कर कार्यकारिणी सदस्यों की सहमति लेनी होती है। पैक्स अध्यक्ष बिना बैठक किए ही धान अधिप्राप्ति का आदेश करा लिया है, जबकि ऐसा नहीं होना था। कार्यकारिणी सदस्यों ने बताया है कि पैक्स अध्यक्ष द्वारा  स्थानीय किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। आवेदन देने वाले कार्यकारिणी सदस्यों में मनीष यादव, योगेंद्र पासवान, अरुण यादव, ललिता देवी, अंजू देवी, सावित्री देवी एवं तनुजा देवी आदि का नाम शामिल है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post