रजौन, बांका: रविवार को मुख्य सड़क मार्ग रजौन पेट्रोल पंप के समीप टिंकू सिंह लाइन होटल परिसर में रजौन प्रखंड के नवनिर्वाचित मुखियागण की बैठक चिलकाबर-असौता पंचायत मुखिया मोनिका कुमारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से उपस्थित मुखिया गणों ने मझगांय-डरपा पंचायत से दूसरी बार निर्वाचित हुए मुखिया मृत्युंजय कुमार को रजौन प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष बनाया गया है। मालूम हो मुखिया मृत्युंजय कुमार के पिता भवेश प्रसाद सिंह भी लगातार 22 वर्ष तक मुखिया पद पर रह चुके हैं। मृत्युंजय कुमार सशक्त होनहार कर्मनिष्ट युवा के रूप में चर्चित हैं। यही कारण है उपस्थित मुखिया ने पंचायत प्रतिनिधियों सोच समाज एवं विचार करते हुए रजौन प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष पद का बागडोर सौंपा है। मुखिया संघ नवनिर्वाचित अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया प्रखंड के उपस्थित सभी मुखिया ने जो बागडोर हमें सौंपा है। इस बागडौर तथा मुखिया के आन बान शान को झुकने नहीं देंगे। रजौन प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में उपस्थित मुखिया एवं उनके समर्थकों ने माल्यार्पण, बुके आदि प्रदान कर सम्मानित किया है। वहीं मुखिया संघ अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने उपस्थित सभी मुखिया एवं प्रेस प्रतिनिधियों को नव वर्ष 2022 का डायरी कलम आदि भेंट कर आभार प्रकट किया है। इस मौके पर रजौन प्रखंड मुखिया संघ उपाध्यक्ष भवानीपुर -कठौन पंचायत मुखिया मनोज कुमार दास, सचिव राजावर पंचायत की मुखिया बबीता कुमारी,ओड़हारा पंचायत से पहली बार मुखिया बने प्रवीण कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष धौनी-बामदेव पंचायत से पहली बार मुखिया बनी अनुपम कुमारी को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। बैठक में भवानीपुर-कठौन पंचायत दूसरी बार जीत कर आए मुखिया मनोज कुमार दास, परघड़ी-लकड़ा पंचायत यह दूसरी बार जीतकर आई मुखिया चंदा रानी, नावादा-खरौनी पंचायत की मुखिया आरती देवी, खैरा पंचायत मुखिया रानी देवी, कठचातर-लीलातर पहली बार मुखिया बनी प्रियंका कुमारी, संझा-श्यामपुर पंचायत मुखिया आशा देवी, तिलकपुर पंचायत पहली बार जीत कर आए मुखिया श्रवण मंडल के अलावे पूर्व उपप्रमुख अवधेश यादव, जदयू राज्य परिषद सदस्य मनोज सिंह, जदयू विधानसभा मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी, पूर्व मुखिया परशुराम मंडल, टिंकू सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नंदलाल मंडल, सुभाष चंद्र राव सहित प्रखंड के दर्जनों समर्थकों ने पहुंच कर मुखिया संघ के प्रखंड नवनिर्वाचित अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
रिपोर्ट:केआर राव
0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...