रजौन थाना में आयोजित जनता दरबार में भू- विवाद, आपसी बंटवारा आदि से संबंधित छह मामला पहुंचा

रजौन, बांका : प्रत्येक शनिवार को आयोजित नए वर्ष 2022 के चौथे शनिवार को भी रजौन थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद, आपसी बंटवारा आदि से संबंधित छह मामले आए। जिसमें पुनसिया से शंभू ठाकुर, कठौन से अनुपम कुमारी, सिंहनान से पूनम देवी, लाहोरिया से श्याम बिहारी यादव, परघड़ी अतिक्रमण से संबंधित ललन कुमार सिंह, ओड़हारा से सुनील कुमार ठाकुर का मामला पहुंचा था। जनता दरबार में सीओ मोहम्मद मोइनुद्दीन, पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान, अंचल निरीक्षक बालमुकुंद दास आदि कैंप कर रहे थे।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post