प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल रजौन ने मनाया महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल रजौन ने मनाया महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

रजौन, बांका : रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर राजद प्रखंड कार्यालय रजौन में प्रखंड अध्यक्ष बब्लू सिंह चंद्रवंशी की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर धौरैया विधायक भूदेव चौधरी उपस्थित हुए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए विधायक भूदेव चौधरी ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ हमें आजादी दिलाने का काम किए थे, लेकिन आज के ही दिन नाथूराम गोडसे ने हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गोलियों से छलनी करने का काम किया। जिससे पूरा राष्ट्र रोया था, आज फिर से हमारा समाज, हमारे देश को भाजपा सरकार गुलामी की जंजीरों में जकड़ रही है। सभी सरकारी संपत्ति पूंजिपतियों के हाथों धीरे-धीरे बेच रही है। इस दौरान विधायक बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, मंहगाई, किसानों के मुद्दे को लेकर के केन्द्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर बरसें। मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने बारी-बारी से महात्मा गांधी के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इस दौरान पूर्व मुखिया सह राजद नेता जवाहर यादव, जिला सचिव भैरो सिंह कुशवाहा, प्रदेश सचिव अनिल रजक, प्रधान महासचिव सुरेश प्रसाद यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार झा, युवा प्रखंड अध्यक्ष कृष्णानंद यादव, पंचायत समिति सदस्य निलेश प्रसाद, प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह, पूर्व उप प्रमुख अवधेश यादव, सोशल मीडिया प्रभारी नीतीश कुमार उर्फ नंदू यादव, युवा नेता नयन सिंह नटवर, प्रियरंजन कुमार, कुणाल कुमार, संजय यादव, विभूति चंद्र यादव, चुनचुन यादव, गौतम राणा, दिनेश्वरी यादव, अंबिका सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, राजेश यादव, धर्मेंद्र पासवान, गौतम पासवान, अशोक यादव तपन कुमार दास, दुर्गा विजय, मणिकांत दास सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

0 Comments