रजौन, बांका: वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए सबका योजना सबका विकास अभियान को सफल बनाने एवं ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर डाटा प्रविष्टि के लिए पंचायतों में दूसरी ग्राम सभा का दौर प्रखंड के 18 पंचायतों में प्रारंभ हो गया है। इसी कड़ी में परघड़ी-लकड़ा पंचायत की मुखिया चंदा रानी ने दूसरी ग्राम सभा 22 फरवरी मंगलवार को पंचायत मुख्यालय भवन लकड़ा परिसर में 11:30 बजे से रखी है। आयोजित 22 फरवरी के ग्राम सभा में पंचायत के सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों, वार्ड सदस्य, सरपंच, पंच, पंचायत समिति सदस्य तथा पंचायत चुनाव 2021 में संपन्न हुए सभी पद के निकटतम वोट से पराजित प्रत्याशी गण, सभी जीविका दीदी एवं पंचायत वासियों को भाग लेने से संबंधित सूचना दी गई है। पंचायत मुखिया चंदा रानी ने बताया आयोजित ग्राम सभा में वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए सबका योजना सबका विकास को तैयार किए जाने एवं ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर डाटा प्रविष्टि के लिए दूसरी ग्राम सभा 22 फरवरी मंगलवार को 11:30 बजे से रखी गई है। ग्राम सभा में पंचायत सचिव, पंचायत रोजगार सेवक, विकास मित्र, तकनीकी पर्यवेक्षक सहित सभी पंचायत कर्मियों को ससमय उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
रिपोर्ट:केआर राव