कलश शोभायात्रा के साथ लीलातरी में श्रीमद्भागवत कथा का 24 से होगा आगाज, महादा-नवटोलिया में चौथे दिन मनाया गया भगवान राम एवं कृष्ण जन्मोत्सव

रजौन, बांका : प्रखण्ड क्षेत्र के कठचातर-लीलातरी पंचायत अंतर्गत लीलातरी गांव में श्री श्री 108 श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ 24 फरवरी से 2 मार्च तक होने जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ को लेकर 24 फरवरी को कथा स्थल से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्रीमद्भागवत कथा संपूर्ण ग्राम वासियों के सहयोग से सेवानिवृत्त पंचायत सचिव सह पंचायत सेवक शशि प्रसाद सिंह, धर्मपत्नी नीलम देवी, सुपुत्र सुदर्शन प्रसाद सिंह करवा रहे हैं। कथा व्यास विद्वान पंडित खैरा ग्राम निवासी फनीभूषण पाठक जी महाराज है। कथा प्रत्येक दिन सुबह 9 से 12 एवं संध्या 6 से 9 रात्रि तक समय निर्धारित की गई है। श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के आचार्य शशि प्रसाद सिंह, नीलम देवी एवं व्यवस्थापक सुदर्शन प्रसाद सिंह हैं। श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पूर्व 24 फरवरी को निकलने जा रही कलश शोभायात्रा की तैयारी में यज्ञ आयोजनकर्ता ग्राम वासियों के सहयोग से जोरशोर से जुटे हुए हैं। आयोजित होने जा रहे हैं भागवत कथा को लेकर गांव में धार्मिक भक्ति भाव का माहौल अभी से ही बनने लगा है। वहीं दूसरी ओर प्रखण्ड क्षेत्र के महादा-नवटोलिया में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन रविवार को दिन के कथा में रामलीला का आयोजन हुआ जिसमें भगवान राम के जन्मोत्सव मनाया गया वहीं रात्रि में कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किए जाने की खबर है। कथावाचक पंडित फणीभूषन पाठक ने कथा के दौरान भगवान राम एवं कृष्ण की तुलना करते हुए बताया कि भगवान राम की लीला अनुकरणीय है एवं कृष्ण की लीला चिंतनीय है। भगवान राम ने मर्यादित होकर लीला विस्तार किया था लेकिन भगवान कृष्ण लीलाधारी हैं। इस दौरान महादा-नवटोलिया एवं आसपास का वातावरण काफी भक्तिमय हो गया है, इसको लेकर ग्रामीणों में काफी हर्ष एवं उत्साह देखी जा रही है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post