अभिनव स्टार क्लब ने जीता मैच

 अभिनव स्टार क्लब ने जीता मैच


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 


कटोरिया (बांका) प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत राधानगर के मैदान पर आयोजित राधानगर चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को बहदिया एवं अभिनव स्टार क्लब टीम के बीच नॉक आउट मैच खेला गया। मैच में टॉस जीतकर अभिनव स्टार क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 3 गेंद गेंद शेष रहते सभी विकेट खोकर 80 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी बहदिया की टीम 12 ओवर 2 गेंद पर 78 रन बनाकर ढेर हो गई। मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए विजेता टीम के कृष्ण कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका में रघुनंदन वर्णवाल एवं विनोद कुमार थे। जबकि स्कोरर की भूमिका पंचानंद कुमार एवं कॉमेंटेटर की भूमिका सूरज कुमार ने निभाई। आयोजन को सफल बनाने में आयोजक अमित कुमार, विक्की कुमार सहित अन्य कमिटी के सदस्य सराहनीय भूमिका निभ रहे हैं।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post