किसानों का परिभ्रमण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ प्रारंभ

लरजौन, बांका : जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत प्रखण्ड क्षेत्र के अंगीकृत गांव उपरामा, भूसिया एवं आसपास के गांवों में परिभ्रमण कार्यक्रम को पुनः एक बार शुरू कर दिया गया है। इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक दिन बांका जिला के 2 प्रखंड से कुल 200 किसानों का परिभ्रमण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए लाया जाएगा। इसी कड़ी में सोमवार को धोरैया एवं रजौन प्रखंड के विभिन्न गांव से किसानों ने हिस्सा लिया। उन्हें परियोजना के तहत विभिन्न मशीनों जैसे हैप्पी सीडर जीरो टिलेज रेज्ड बेड प्लांटर आदि के द्वारा लगाए गए विभिन्न फसलों जैसे गेहूं, चना, मसूर, सरसों, मक्का सहित अन्य फसल के बारे में जानकारी दी गई तथा उक्त मशीनों के अलावे परियोजना के तहत चलाए जा रहे अन्य मशीनों के बारे में भी जानकारी जैसे लेजर लैंड लेवलर, ड्रम सीडर, स्ट्रॉबेलर, कंबाइन हार्वेस्टर आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र बांका के मृदा वैज्ञानिक संजय कुमार मंडल सर ने मार्गदर्शन किया, साथ ही उपरामा गांव के स्थानीय किसान रुपेश चौधरी, संटू सिंह, अंजनी कुमार चौधरी, लारेंद्र चौधरी, निरंजन चौधरी आदि किसानों ने आगंतुक किसानों के साथ अपने अनुभव को साझा किया।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post