बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के सातवें दिन 272 में से 267 परीक्षार्थियों ने लिया भाग

रजौन, बांका : बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के साठवें दिन बुधवार को दोनों पाली में प्रखण्ड के 4 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ली गई। सातवें दिन प्रखंड मुख्यालय के चार केंद्रों प्रथम पाली में उर्दू, मैथिली, संस्कृति, बांग्ला सहित अन्य एवं द्वितीय पाली में मनोविज्ञान की परीक्षा ली गई है। प्रथम पाली में डीएन सिंह कॉलेज में 35 में 35, द्वितीय पाली में 47 में 46 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं एसएसपीएस में प्रथम पाली में 24 में 24 तथा दूसरी पाली में 193 में 189, राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में 15 में 14 द्वितीय पाली 9 में 9 तथा आरएसजे चौधरी इंटर कॉलेज धौनी केंद्र पर प्रथम पाली 5 में 5 एवं द्वितीय पाली में 33 में 33 परीक्षार्थियों ने भाग लिया है। दोनों पाली में स्टैटिक्स दंडाधिकारी स्टैटिक्स पुलिस पदाधिकारी, गश्ती दल दंडाधिकारी सह रजौन बीडीओ राजकुमार पंडित, अवर निरीक्षक मोहम्मद आफताब आलम, पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह कैंप कर रहे थे। 10 फरवरी गुरुवार को प्रथम पाली में म्यूजिक एवं द्वितीय पाली में गृह विज्ञान की परीक्षा ली जाएगी।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post