रजौन के चार केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन 4079 में से 3975 परीक्षार्थियों ने लिया भाग

रजौन, बांका: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार 18 फरवरी को दोनों पाली में प्रखण्ड के 4 परीक्षा केंद्रों पर 4079 में से 3975 परीक्षार्थियों ने भाग लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा के दूसरे दिन दोनों पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा ली गई। दूसरे दिन शुक्रवार को प्रथम पाली में डीएन सिंह कॉलेज में 671 में 13 अनुपस्थित कुल 658, द्वितीय पाली में 771 में 28 अनुपस्थित कुल 743 परीक्षार्थी शामिल हुए, वहीं एसएसपीएस में पहले दिन की तरह प्रथम पाली में कुल 301 में से 295  तथा दूसरी पाली में 511 में से 494 छात्राओं ने परीक्षा दी है। इस प्रकार राष्ट्रीय उच्च धौनी परीक्षा केंद्र प्रथम पाली में 507 में से 10 छात्र अनुपस्थित कुल 497, द्वितीय पाली 488 में से 11 अनुपस्थित कुल 477 तथा आरएसजे चौधरी इंटर कॉलेज धौनी में प्रथम पाली में 413 में से 402 एवं द्वितीय पाली में 417 में से 409 परीक्षार्थियों ने भाग लिया है। रजौन बीडीओ राजकुमार पंडित, पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह, अवर निरीक्षक मोहम्मद आफताब आलम परीक्षा केंद्रों पर कैंप कर रहे थे। शनिवार को दोनों पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा ली जाएगी।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post