कदाचार मुक्त माहौल में बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के तीसरे दिन प्रथम पाली में 836 एवं द्वितीय पाली में 1104 परीक्षार्थियों ने लिया भाग

, बांका: बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को दोनों पाली में प्रखण्ड के 4 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ली गई। प्रखंड मुख्यालय के चार केंद्रों पर दोनों पाली में से 1976 में से 1940 परीक्षार्थियों ने भाग लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को प्रथम पाली में रसायन शास्त्र एवं द्वितीय पाली में भूगोल विषय की परीक्षा ली गई है। प्रथम पाली में डीएन सिंह कॉलेज में 291 में छह अनुपस्थित कुल 285, द्वितीय पाली में 416 में 9 अनुपस्थित कुल 407 परीक्षार्थी शामिल हुए, वहीं एसएसपीएस में प्रथम पाली में कुल 194 में से 192 तथा दूसरी पाली में 430 में से 421 छात्राओं ने परीक्षा दी है। इस प्रकार राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में 291 में से 5 छात्र अनुपस्थित कुल 286, द्वितीय पाली 106 में से तीन अनुपस्थित कुल 103 तथा आरएसजे चौधरी इंटर कॉलेज धौनी केंद्र पर प्रथम पाली 74 में से 73 एवं द्वितीय पाली में 174 में से 173 परीक्षार्थियों ने भाग लिया है। तीसरी दिन भी दोनों पाली में स्टैटिक्स दंडाधिकारी स्टैटिक्स पुलिस पदाधिकारी, गश्ती दल दंडाधिकारी सह रजौन बीडीओ राजकुमार पंडित, अवर निरीक्षक मोहम्मद आफताब आलम, पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार कैंप कर रहे थे। वहीं, शुक्रवार 4 फरवरी को प्रथम पाली में अंग्रेजी एवं द्वितीय पाली में इतिहास की परीक्षा ली जाएगी।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post