रजौन थाने में आयोजित जनता दरबार में भू-विवाद से सम्बंधित पहुंचे 8 आवेदन

रजौन, बांका : फरवरी माह 2022 के चौथे एवं अंतिम शनिवार को रजौन थाना परिसर में सीओ मोहम्मद मोइनुद्दीन, पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एवं प्रभारी अंचल निरीक्षक बालमुकुंद दास के संयुक्त नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में खैरा पंचायत के खैरा गांव की उमा देवी, सोनी देवी एवं वीणा देवी ने बताया तीनों गोतनी के नाम से खैरा मौजा में खाता- 117, खसरा- 606 रकवा- 0.06.33 जमीन की खरीदगी 25 अगस्त 2021 को किया गया था। जिस जमीन का भौलीदार बाय-जबरन कब्जा करते हुए उल्टे झूठे केस में फंसाने का षड्यंत्र रच रहा है। इस प्रकार जनता दरबार में कठरंग गांव के अनिल कुमार सिंह, रजौन के लखन लाल दास, खिड्डी के छोटे लाल यादव, बामदेव रूबी देवी, सिकानपुर के दुखी यादव, झिकटा के गोविंद झा, कठौन की पूनम देवी का मामला जनता दरबार में पहुंचा है। मौके पर उपस्थित सीओ मोहम्मद मोइनुद्दीन, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, अवर निरीक्षक गौतम कुमार, सीआई बालमुकुंद दास ने पंजी संधारित करते हुए आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी अरविंद कुमार, जयशंकर प्रसाद आदि ने जनता दरबार में आए हुए जनों का सहयोग कर रहे थे। इस मौके पर पूर्व मुखिया फूलो यादव भी भूमि विवाद को लेकर  जनता दरबार पहुंचे हुए थे।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post