विद्यालयों में मध्याह्न भोजन चलाने को लेकर प्रारंभिक विद्यालय प्रधानों की दो सत्र में बैठक आज

रजौन, बांका : शिक्षा विभाग एवं सरकार के आदेश पर प्रारंभिक विद्यालय के 1 से 8 तक के बच्चे 28 फरवरी से मध्याह्न भोजन ग्रहण करने जा रहे हैं। इसको लेकर बीईओ कुमारी कंचन लता के आदेश पर बीआरपी संजय कुमार झा एवं एमडीएम आरपी सतीश कुमार ने रजौन धौनी बीआरसी परिसर में प्रारंभिक विद्यालय प्रधानों की 25 फरवरी शुक्रवार को 2 सत्र में बैठक आयोजित की है। बीईओ द्वारा जारी आदेश में बीआरपी संजय कुमार झा एवं एमडीएम आरपी सतीश कुमार ने बताया कि प्रथम सत्र 11 से 1 बजे तक प्रखंड के सभी 105 प्राथमिक विद्यालय प्रधान एवं दूसरे सत्र में 2 से 4 तक प्रखंड के 72 मध्य विद्यालय प्रधानों की बैठक रखी गई है। एमडीएम आरपी सतीश कुमार ने बताया कि 28 फरवरी से प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन शुभारंभ कराने के लिए चावल आवंटित करा दिया गया है। प्रखंड के नामित 17 वेंडर द्वारा विद्यालयों को चावल छोड़कर शेष सामग्रियां उपलब्ध कराएंगे। बैठक की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post