वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति का गठन कार्य परवान पर

रजौन, बांका: प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति गठन की प्रक्रिया जारी है। इसी के तहत शुक्रवार को चिलकावर-असौता पंचायत अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र मुर्गीपथार में वार्ड संख्या 10 की वार्ड सदस्य पुतुल देवी की अध्यक्षता में वार्ड क्रियान्वयन एवं  प्रबंध समिति का गठन किया गया। प्रखंड कार्यालय की ओर से नियुक्त कार्यपालक सहायक देवनंदन कुमार की उपस्थिति में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से मिलन कुमार मिलन का चयन सचिव पद पर किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में पंच सदस्य निर्मला देवी के अलावा नीलम देवी, संजय कुमार, मुकेश कुमार का भी सर्वसम्मति से चयन हुआ। जबकि जीविका की मुनमुनिया देवी को भी सदस्य बनाया गया। इस प्रकार शुक्रवार को संझा श्यामपुर पंचायत के वार्ड नंबर 9 में वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति का चुनाव वार्ड सदस्य की अध्यक्षता एवं पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया आशा देवी एवं प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक संतोष कुमार की उपस्थिति में गठन प्रक्रिया में दिनेश कुमार यादव को 136, रोहित रोशन 89, अजय कुमार 68 एवं मनोज यादव को 25 वोट मिला। सर्वाधिक मत दिनेश कुमार यादव को मिलने की स्थिति में वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति सचिव पद के लिए चुन लिया गया है। इस प्रकार पर परघड़ी-लकड़ा पंचायत वार्ड नंबर 5 वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति का गठन दो फरवरी को पंचायत मुख्यालय में   किया गया। वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति सचिव के रूप में पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में डट गए। पंचायत की उप मुखिया सह वार्ड सदस्य विनीता देवी ने बताया कि पंचायत का वार्ड नंबर 5 में चकपरासी एवं लकड़ा दो गांव को सीमांकन करते हुए वार्ड का दर्जा दिया गया है। दो फरवरी बुधवार के दिन वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति सचिव के पद के लिए लकड़ा गांव से अजय कुमार सिंह की पत्नी प्रियंका कुमारी, चुन्ना सिंह, संजीव कुमार चकपरासी गांव से रंजीत यादव एवं पूर्व पैक्स अध्यक्ष रामदेव यादव खड़े हुए थे। वोटिंग के क्रम में चकपरासी गांव के रंजीत यादव को 36 वोट एवं अजय सिंह की पत्नी प्रियंका कुमारी को 42 वोट मिला। इस प्रकार छह वोट से अजय सिंह की पत्नी प्रियंका कुमारी को वार्ड नंबर पांच वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति सचिव पद के लिए चुन लिए गया है। इस प्रकार रजौन पंचायत वार्ड नंबर 8 वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति सचिव पद का गठन मुखिया रंजना देवी, उप मुखिया छतीस यादव एवं प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक की उपस्थिति में वार्ड सदस्या की अध्यक्षता में टुनटुन साह के पुत्र विक्की कुमार को निर्विरोध वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति सचिव के लिए चुन लिया गया है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post