सड़क दुर्घटना में दो जख्मी

 सड़क दुर्घटना में दो जख्मी


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट


 कटोरिया (बांका)  कटोरिया- देवघर मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के कोल्हूआ के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी में थाना क्षेत्र के कोल्हूआ (तिलैया) गांव निवासी मोहन यादव की पत्नी नंदनी कुमारी एवं चांदन थाना क्षेत्र के सुपाहा गांव के ललन पंडित का पुत्र अजित कुमार शामिल है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक बाइक द्वारा बांका से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान कोल्हूआ के पास सड़क पार कर रही महिला को धक्का लग गया। इस दुर्घटना में महिला एवं बाइक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक बिनोद कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार कर, जख्मी महिला को देवघर रेफर कर दिया गया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post