वाहन चेकिंग अभियान में एक दर्जन से अधिक बाइक को किया गया जब्त

रजौन, बांका: वरीय प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश पर गुरुवार को मुख्य सड़क मार्ग प्रखंड मुख्यालय न्यू मार्केट के सामने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के क्रम में बिना हेलमेट वाले एक दर्जन दोपहिया वाहन चालकों से उनकी बाइक जब्त की गई है। वाहन चेकिंग अभियान में अवर निरीक्षक रामाकांत सिंह एवं अवर निरीक्षक कुमार राजीव रंजन सशस्त्र बलों के सहयोग से कैंप करते हुए बिना हेलमेट का चला रहे वाहन चालकों के बाइक को जब्त करते हुए थाना अभिरक्षा में रखवाया चला गया। वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में पुलिस पदाधिकारियों की निर्दयता को भी आम जनों ने देखकर पुलिस के प्रति काफी नाराजगी दिखाई। एक गरीब किसान रजौन व्यापार मंडल बिस्कोमान खाद कैंपस गोदाम से बाइक पर एक बोरी उर्वरक लेकर जा रहा था। हेलमेट नहीं रहने की वजह से गरीब किसान द्वारा गरीबी का गुहार लगाने के बाद भी पुलिस ने अपना पावर का इस्तेमाल करते हुए बाइक का चाबी कस्टडी में लेते हुए बाइक पर लदी उर्वरक के साथ निर्दयता पूर्वक बाइक को थाना भिजवा दिया गया। इस मौके पर न्यू मार्केट एवं प्रखंड मुख्यालय के सामने इस तरह का पुलिस का व्यवहार को देखकर काफी व्यथित दिख रहे थे। प्रखंड जदयू कार्यालय में उपस्थित मुखिया संघ अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, उपाध्यक्ष मनोज दास, जदयू राज्य परिषद सदस्य मनोज सिंह, जदयू विधानसभा मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी, बिंदेश्वरी मंडल सहित जदयू कार्यालय में उपस्थित जदयू के कार्यकर्ता समर्थक गरीब किसानों के साथ इस तरह का पुलिसिया व्यवहार को देखकर दंग रह गया। अवर निरीक्षक रामाकांत सिंह ने बताया बिना हेलमेट के तीन वाहन चालकों से जुर्माना वसूली गई है। शेष अन्य बाइक को जुर्माना देने के बाद थाना अभिरक्षा से मुक्त किया जाएगा।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post