पुरानी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट तलवार से हमला कर बुजुर्ग को किया जख्मी

 दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट



शंभूगंज (बांका): थाना क्षेत्र के महथुडीह गांव में पुरानी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष के लोगों ने तलवार से हमला कर बुजुर्ग मो मुख्तार को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद जख्मी अवस्था में ही खून से लथपथ होकर वह शंभूगंज थाना पहुंचे। जहां पुलिस ने  इलाज के लिए शंभूगंज सीएचसी भेज दिया। जानकारी के अनुसार महथुडीह गांव के मो मुख्तार और मो मोफील के बीच पिछले मुहर्रम पर्व के बाद से ही विवाद चल रहा था। जहां शुक्रवार की दोपहर में पुराना विवाद का आग एक बार फिर से सुलग गया। जिसके बाद दोनों के बीच गाली गलौज होते-होते मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में मो मुख्तार पिता मो उलफर को तलवार से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों ने जख्मी को लेकर आनन-फानन में शंभूगंज थाना पहुंचे। जहां थाना के पुलिस पदाधिकारी ने उसे इलाज के लिए शंभूगंज सीएचसी भेज दिया। इस घटना को लेकर जख्मी मो मुख्तार ने गांव के मो मोफील, मो अरशद मो इकराम समेत पांच लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत किया है। इस घटना के बाद से गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल है। इधर शंभूगंज थाना के थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post