दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभूगंज(बांका):जिला स्थापना दिवस के मोके पर शंभूगंज में बिहार सरकार के दहेज मुक्त विवाह का अभियान चलाकर शादी कराने वाले दिनेश मंडल को प्रखंड कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर व अंग वस्त्र देकर संम्मानित किया। बता दे कि दिनेश मंडल ने समाज से दहेज प्रथा की समाजिक कुरीतिया को खत्म करने के लिए अभियान चला रहे है। इस दौरान सरकार के दहेज प्रथा खत्म करने के अभियान से पूर्व यानी 1980 से ही दहेज मुक्त शादी कराने का कार्य कर रहे है। इसके लिए इनका पुरा परिवार का सहयोग रहता है। इसके साथ साथ शंभूगंज के तेज नारायण बद्रिका पर्यावरण अनुसंधान केन्द्र हस्तिनापुर के संरक्षक सह पर्यावरण विशेषज्ञ जिला रेडक्रास प्रबंध कमीटि के सदस्य प्रवीण कुमार प्रणव को प्रशस्ति पत्र देकर संम्मानित किया। इस मोके पर बीडीओ प्रभात रंजन ने बताया कि प्रवीण कुमार प्रणव ने पर्यावरण संरक्षण व प्रदुषण नियंत्रण के लिए अपने गांव में दुर्लभ प्रजाति के पौधे व वृक्ष को सुरक्षित रखने व सैकड़ो से ज्यादा वृक्ष लगाकर महत्वपूर्ण कृतिमान बनाया है। इसके साथ साथ इन्होंने अपने लिखि गई सौ कविता पुस्तक जीवन चक्र में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ साथ पर्यावरण बचाने व प्रदूषण को नियंत्रण करने पर जोर दिया है। वही कसबा पंचायत के महिसौथा गांव के संगीता देवी पति नंदन प्रसाद सिंह को भी प्रशस्ति पत्र देकर संम्मानित किया। बीडीओ प्रभात रंजन ने बताया कि इन्होंने जीविकोपार्जन योजना के तहत जन समान्य को जागरूक करने नशा मुक्ति हेतु रैली एवं प्रदर्शनी कराने, मद्ध निषेध हेतु संकल्प दिलाने एवं नशा मुक्ति हेतु योग कार्यक्रम में सक्रिय एवं सराहनीय भुमिका निभाई है। इस मोके पर प्रखंड प्रमुख सुमन कुमार सुमन, बीईओ अमोद कुमार , कल्याण पदाधिकारी संजीत कुमार उपस्थित थे।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...