रजौन निवर्तमान पुलिस इंस्पेक्टर को दी गई भावभीनी विदाई

रजौन निवर्तमान पुलिस इंस्पेक्टर को दी गई भावभीनी विदाई

रजौन, बांका : रजौन प्रखंड के नवनिर्वाचित त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों एवं पुलिस-पब्लिक के बीच हमेशा सामाजिक समरसता का भाव तथा समन्वय स्थापित रखने वाले सम्मानित व्यक्तियों द्वारा तीन वर्ष के लंबे समयावधि तक रजौन के अंचल निरीक्षक के रूप में बेदाग सेवारत रहे पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार की सम्मानपूर्वक विदाई एवं नए पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह एवं नव पदस्थापित नए रजौन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का ससम्मान स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मुखिया सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में की गई। विदाई सह सम्मान समारोह का संचालन पूर्व जिला परिषद सदस्य उमेश वर्मा उर्फ पप्पू वर्मा कर रहे थे। विदाई सह सम्मान समारोह से पूर्व उपस्थित अतिथियों ने भारत रत्न से सम्मानित सुप्रसिद्ध गायिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन हो जाने को लेकर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शिक्षाविद एवं पूर्व प्राचार्य डॉक्टर महेश प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया सह जदयू राज्य परिषद सदस्य मनोज सिंह, धोरैया विधानसभा मीडिया प्रभारी अंजनी चौधरी, दक्षिणी जिप सदस्य मुकेश कुमार सिंह, प्रखंड उपप्रमुख गुड्डु राजा, रजौन प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, मुखिया मनोज दास, प्रवीण कुमार सिंह, श्रवण मंडल, मुखिया प्रतिनिधि रवि कुमार सिंह, दुर्गेश नंदन, पूर्व मुखिया सदानंद सिंह,छोटेलाल सिंह, पैक्स अध्यक्ष अजीत मंडल, पंचायत अध्यक्ष धनंजय सिंह, राधे, कुर्मी महासंघ अंग प्रदेश कोषाध्यक्ष सह जदयू नेता अजीत कुमार राव, युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष रितेश कुमार सिंह, संजय कुमार राव, वयोवृद्ध समाजसेवी नंदलाल मंडल, देवेंद्र सिंह, पूर्व आत्मा अध्यक्ष विद्याधर सिंह, कुमोद कुमार मंडल, श्याम सुंदर यादव, मोहम्मद मुजफ्फर, दिलीप कुमार सिंह, शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह, निरंजन सिंह, कौशल किशोर सहित सभी सदस्यों ने बुके, अंगवस्त्र, शॉल, डायरी, कलम, कैलेंडर आदि देकर सम्मानित किया। संघ के सम्मानित सदस्य अजीत कुमार राव, रितेश कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, अंजनी चौधरी, मनोज सिंह आदि ने निवर्तमान पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार को कुर्मी महासंघ अंग प्रदेश की ओर से भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की तस्वीर स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट की गई। निवर्तमान पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार को सभी वक्ताओं ने स्वच्छ ईमानदार एवं बेदाग छवि का इंस्पेक्टर बताया। मालूम हो रजौन को तत्कालीन पुलिस कप्तान स्वपना जी मेश्राम ने एक मार्च 2019 को बौंसी पुलिस अंचल से अलग कर रजौन को पुलिस अंचल का दर्जा देते हुए पहला पोस्टिंग राजेश कुमार का रजौन पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में की गई थी। सबसे बड़ी विशेषता यह रही निवर्तमान पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार का रजौन प्रखंड अंतर्गत मुख्य सड़क मार्ग स्थित बनगांव में जनकपुर रहने के बाद भी अपने पदस्थापना सेवा काल तक किसी को भनक कौन पूछे अपना-पराया का एहसास तक नहीं लगने दिया। वे अपने शांत मधुर भाषी मिलनसार साफ सुथरा छवि का छाप छोड़ कर जा रहे हैं। इनके स्थान्तरण की खबर पर हर वर्ग हर राजनीतिक दलों, पंचायत प्रतिनिधियों, प्रखंड और सर्किल क्षेत्रों में अलग एहसास छाप छोड़ कर जा रहे हैं। जिसका हर कोई नाम ले रहे हैं। नए पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह एवं नव पदस्थापित थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह से भी प्रखंड वासियों ने यही उम्मीद लगा रखा है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

0 Comments