रजौन प्रखंड के 4 पंचायतों में पैक्स चुनाव की तैयारी परवान पर

रजौन बांका : रजौन प्रखंड के चार पंचायतों में पैक्स का चुनाव 12 अप्रैल को होने जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पैक्स का चुनाव के लिए सकहारा पंचायत में 2340 मतदाता 5 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। सकहारा पंचायत का पांचो मतदान केंद्र प्रोन्नत मध्य विद्यालय सकहारा को बनाया गया है। मोरामा-बनगांव में 1249 मतदाता कन्या प्राथमिक विद्यालय बनगांव के तीन मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। चिलकावर-असौता में 1397 मतदाता पैक्स गोदाम चिलकावर के तीन मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। इस प्रकार धौनी-बामदेव पंचायत के लिए मात्र 2 मतदान केंद्र बनाया गया है। दोनों मतदान केंद्र मध्य विद्यालय बामदेव को बनाया गया है। धौनी-बामदेव पंचायत में 952 मतदाता हैं। पैक्स निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राजकुमार पंडित ने सहायक निर्वाची पदाधिकारी बीएसओ अनुपम कुमार सिंह एवं वाहन कोषांग का प्रभारी बीसीओ प्रफुल्ल चंद्र सिंहा को बनाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाजिर रसीद एनआर कटने का कार्य 12 मार्च से प्रारंभ हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 38 एनआर कटाए जा चुके हैं। चारों पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन की तिथि 28 एवं 29 मार्च को 11से तीन बजे तक, स्कूटनी 30 एवं 31 मार्च, नाम वापसी 2 अप्रैल, चुनाव मतदान 12 अप्रैल को सुबह 7 बजे से सायं 4:30 बजे तक होगी। मतगणना का कार्य मतदान समाप्ति के उपरांत उसी दिन 12 अप्रैल सायं से लेकर रात्रि तक में पूर्ण करा लिया जाएगा। इस प्रकार चार पंचायत पैक्स चुनाव के लिए 13 मतदान केंद्रों पर 5938 मतदाता संभावित प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला 12 अप्रैल को करेगा। शांतिपूर्ण निष्पक्ष पैक्स का चुनाव संपन्न कराने के लिए बीसीओ प्रफुल्ल चंद्र सिंहा, जिला मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी, श्रीकांत कुमार, राजेश कुमार मंडल, सुबोध कुमार यादव सहित प्रतिनियुक्त कर्मी जुटे हुए हैं। वहीं पैक्स चुनाव को लेकर पैक्स अध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशी मोरामा बनगांव से बलवीर यादव, सकहारा से बबलू उर्फ जयचंद्र सिंह सहित अन्य संभावित प्रत्याशियों को नाजिर रसीद कटाने से लेकर वोटर लिस्ट निकलवाने के जुगाड़ में देखे गए। मालूम हो वर्तमान में सकहारा पंचायत का निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष पूर्व मुखिया अरुण कुमार सिंह कई बार से चुनाव जीतते आ रहे हैं। इस प्रकार मोरामा-बनगांव का निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष पंचायत के वर्तमान मुखिया रणधीर यादव हैं। इनके स्थान पर इस बार पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मुखिया सह निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष रणधीर यादव का अनुज बलवीर यादव संभावित प्रत्याशी हैं। इस प्रकार चिल्कावर-असौता से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार यादव एवं धौनी-बामदेव पंचायत से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष नकुल साह फिर से ताल ठोक कर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गए हैं।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post