प्रमाणीकृत दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड निर्माण के लिए प्रखंड मुख्यालय आईटी भवन परिसर में आयोजित एक दिवसीय शिविर में प्राप्त हुए 400 आवेदन

रजौन, बांका: डीएम सुहर्ष भगत के आदेश पर प्रमाणीकृत दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड निर्माण के लिए 7 मार्च सोमवार को प्रखंड मुख्यालय आईटी भवन परिसर में शिविर लगाकर दिव्यांग जनों का 400 आवेदन प्राप्त किए गए। डीएम सुहर्ष भगत के आदेश पर बीडीओ राजकुमार पंडित ने इस कार्य की सफलता के लिए 18 पंचायत के दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए प्रखंड में पदस्थापित 9 डाटा इंट्री आपरेटर, 7 कार्यपालक सहायक सहित सिंहनान एवं खैरा पंचायत के विकास मित्र के अलावे सहयोग के लिए पंचायत सचिव तथा सभी विकास मित्रों की तैनाती की गई थी। बीडीओ राजकुमार पंडित ने बताया 1 अप्रैल 2021 से ऑफलाइन निर्गत दिव्यांग जनों का प्रमाण पत्र मान्य नहीं है। दिनांक 1 अप्रैल 2021 के उपरांत केवल ऑफलाइन निर्गत सत्यापित दिव्यंग्नता प्रमाण पत्र ही मान्य है। ऑफलाइन निर्गत दिव्यांग प्रमाण पत्रों की ऑनलाइन नहीं होने की स्थिति में यूडीआईडी कार्ड नहीं बनने की स्थिति में ऑफलाइन प्रमाणीकरण दिव्यांगजन सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित रह जाता। उपरोक्त स्थिति को गंभीरता के मद्देनजर देखते हुए शत प्रतिशत दिव्यांग जनों को यूडीआईडी बनाने के लिए दिव्यांग जनों का विहित प्रपत्र के साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, आवासीय प्रमाण पत्र, पहचान दिव्यांग पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र का छाया प्रति के अलावे पासपोर्ट साइज का फोटो के साथ आवेदन लिया गया। शिविर में ऑन-द-स्पॉट उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ललन कुमार चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निशिकांत भारती अपने स्वास्थ्य प्रशिक्षक आदित्यनाथ झा, डाटा इंट्री ऑपरेटर सुमित कुमार सत्यार्थी, कैलाश राम सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के सहयोग से आए हुए दिव्यांग जनों का ऑन-द-स्पॉट पर भौतिक सत्यापन के उपरांत यूडीआईडी कार्ड बनाने के आगे की कार्रवाई के लिए शिविर में ऑन-द-स्पॉट पर काम कर रहे कार्यपालक सहायक, डाटा इंट्री ऑपरेटर एवं विकास मित्रों को रजिस्टर पंजी पर संधारित करवाने के लिए प्रेषित किया जा रहा था। इस मौके पर लगातार बीडीओ राजकुमार पंडित कैंप करते हुए नजर आ रहे थे। बीडीओ ने बताया आयोजित एक दिवसीय शिविर में करीब 400 दिव्यांग जनों का आवेदन प्राप्त हुई है। शेष बचे दिव्यांग जनों का जिला के आदेशानुसार पंचायत मुख्यालय के कॉमन सर्विस सेंटर पर इंट्री करवाया जाएगा। इस कार्य के लिए विकास मित्र घनश्याम दास, अशोक दास, राजेश कुमार, निरंजन हरिजन निराला, सुरेश दास, सुभद्रा, रीता, मंजुला, कलावती, सुलोचना सहित सभी विकास मित्र दिव्यांग जनों का विहित प्रपत्र फार्म भरने में सहयोग कर रहे थे। वहीं प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में दिव्यांगजनों के उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अंचल गार्ड के साथ-साथ थाना पुलिस बल भी मोर्चा संभालते हुए देखे जा रहे थे।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post