समकालीन अभियान के तहत 6 नामजद अभियुक्तों व वारंटीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट




शंभूगंज (बांका): थाना क्षेत्र में समकालीन अभियान के   तहत शंभूगंज थाना पुलिस पदाधिकारी ने रविवार की रात में नामजद अभियुक्तों व वारंटीयों की गिरफ्तारी के लिए  छापेमारी अभियान चलाया। जिसका नेतृत्व थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत ने किया। जिसमें अनि इंन्द्रदेव राय व पुलिस बल भी शामिल थे। इस क्रम में बसबिट्टा गांव से नामजद अभियुक्त इंन्द्रदेव यादव, बग्घा खास गांव से नामजद अभियुक्त सुभाष यादव ,सन्नी कुमार, धर्मेन्द्र यादव, गढ़ी मोहनपुर गांव से नामजद अभियुक्त शिवनंदन सिंह और पौकरी गांव के वारंटी रामसेवक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार छह लोगो को न्यायिक हिरासत में बांका भेजा जा रहा है। पुलिस के द्वारा इस प्रकार चलाए गए छापेमारी अभियान से क्षेत्र के ,नामजद अभियुक्तों वारंटीयो व अपराधीयो में हड़कंम्प मच गया है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post