खैरा मध्य विद्यालय से 7 बोरी चावल चोरी के मामले में चोर मोट के साथ एक धर दबोचे गए

खैरा मध्य विद्यालय से 7 बोरी चावल चोरी के मामले में चोर मोट के साथ एक धर दबोचे गए

रजौन, बांका : प्रखण्ड क्षेत्र के खैरा मध्य विद्यालय परिसर भंडार रूम का ताला तोड़कर भंडार रूम में रखे विद्यालय के बच्चों का मध्यान भोजन का चावल 7 बोरी चोरी कर लेने एवं बरामदगी से सम्बंधित मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह विद्यालय के टूटे ताला पर जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो ग्रामीणों ने अंदर जाकर देखा तो विद्यालय के भंडार रूम में एक युवक शराब के नशे में धुत होकर पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा थाना एवं विद्यालय प्रधानाध्यापक को दी गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने अवर निरीक्षक गणेश कुमार सिंह को सशस्त्र बलों के साथ भेजा था। मौके पर अवर निरीक्षक गणेश कुमार सिंह विद्यालय के भंडार रूम से खैरा ग्राम निवासी नंदन कुमार सिंह का पुत्र विष्णु कुमार को गिरफ्तार करने के उपरांत भंडार रूम से 50 केजी वाला 7 बोरी चावल की खोज शुरू की गई। विद्यालय परिसर के इर्दगिर्द खोजबीन करने के क्रम में विद्यालय भंडार कक्ष से गायब सातों बोरी चावल की बरामदगी के साथ-साथ हिरासत में लिए गए विष्णु कुमार को थाना लाया गया। अवर निरीक्षक गणेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना को अंजाम देने में विष्णु कुमार के साथ और दो व्यक्ति बताया जा रहा है। हिरासत में लिए गए विष्णु कुमार के बारे में बताया कि सड़क दुर्घटना में दो बार विष्णु कुमार बुरी तरह से जख्मी होकर  अस्वस्थ रहने की बात परिजनों द्वारा बताया गया है। वहीं खैरा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयशंकर कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी रविवार की सुबह 8 बजे मिलने पर विद्यालय पहुंचने पर देखा गया कि विद्यालय का ताला टूटा हुआ है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयशंकर कुमार ने बताया आगे की कार्रवाई के लिए थाना को लिखित जानकारी दे दी गई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया मामले की जांच उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

0 Comments