सौतेली मां द्वारा घर से बेघर करने का मामला पहुंचा थाना

रजौन, बांका : कठचातर-लीलातरी पंचायत अंतर्गत उपरामा गांव के रितेश तांती अपनी पत्नी ममता देवी एवं एक छोटे बच्चे के साथ न्याय के लिए थाना का 2 दिन से दरबारी कर रहा है। दंपत्ति रितेश तांती एवं ममता देवी ने बताया सौतेली मां फॉक्सी देवी ने घर से बेदखल करने के नियत से घर में रहने एवं प्रवेश करने नहीं दे रही है। दंपत्ति ने बताया कि मैं अभी फिलहाल अमरपुर के डुमरामा में रह रहा था। अपने घर आने पर सौतेली मां, सौतेला भाई आदि ने मिलकर घर में रहने एवं प्रवेश करने ही नहीं दे रहा है। इस स्थिति में 2 मार्च बुधवार से ही दोनों पति-पत्नी अपने मासूम बच्चे के साथ थाना से न्याय की गुहार के लिए आ रहा हूँ। घर से बेघर दंपत्ति ने बताया गांव टोले में पंचायत पंचायत होने के बाद भी हिसाब कौन पूछे घर में रहने ही नहीं दे रहा है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post