उत्कृष्ट कार्य के लिए एक एएनएम एवं दो आशा कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित

रजौन, बांका: पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान 27 फरवरी से 3 मार्च तक किया गया था। फरवरी माह 2022 के पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान में सर्वश्रेष्ठ उत्कृष्ट कार्य को लेकर रजौन उप स्वास्थ्य केंद्र पुनसिया के ए ग्रेड एएनएम विद्या कुमारी,नीमा कार्य क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता निभा कुमारी एवं रहीमडीह कार्यक्षेत्र की आशा कार्यकर्ता अनिता कुमारी को सीएचसी प्रभारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। इस मौके पर केयर इंडिया फैमिली प्लांनिग कोऑर्डिनेटर प्रणोपम कुमार सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post