सेवानिवृत्त प्रधान लिपिक को दी गई विदाई

 सेवानिवृत प्रधान लिपिक को दी गई विदाई


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट               

                                                                                   


कटोरिया (बांका) रेफरल अस्पताल कटोरिया में बुधवार को प्रधान लिपिक गोपाल झा को उनकी सेवानिवृति पर विदाई दी गई। इस दौरान डीपीएम बांका प्रभात कुमार राजू, केयर इंडिया के जिला हेड तौसीफ कमर मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान उपस्थित सभी चिकित्सक एवं कर्मियों ने प्रधान लिपिक को  फूल, अंगवस्त्र एवं अन्य उपहार भेंट किया। मौके पर प्रभारी ने कहा कि गोपाल जी का सहयोग सहकर्मियों को हर समय मिलता रहा। मौके पर उपस्थित सभी ने प्रधान लिपिक के सुनहरे भविष्य की कामना की। वहीं प्रधान लिपिक ने गीले आंखों से सभी का धन्यवाद किया।मौके पर प्रभारी डॉ बिनोद कुमार, डॉ एसडी मंडल, डॉ दीपक भगत, डॉ मुकेश कुमार, डॉ कृपा सिंधु, डॉ राजेश रंजन, स्वास्थ्य प्रबन्धक भरत भूषण चौधरी, लेखापाल संदीप आंनद, बीसीएम सोनिका राय, केयर इंडिया के आलोक कुमार, यूनिसेफ के प्रभास कुमार, प्रधान लिपिक मृत्युंजय सिंह, प्रमोद कुमार यादव, सूरज सिंह, राज सिंह, एएनएम स्नेहलता कुमारी, उषा कुमारी,  बिना कुमारी, कर्मी दिनेश कुमार आदि मौजूद थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post