दीपिका को किया सम्मानित 

 बांका:   जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में चांदन प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्तरीय विद्यालय के नवम की छात्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने प्रखंड के नाम एक बार फिर रोशन किया। इस अवसर पर सोमवार को विजेता दीपिका कुमारी को स्कूल प्रांगण में भी सम्मानित किया गया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए प्राचार्य सुमन सिंह ने बताया कि 11 प्रखंड के छात्र एंव छात्राओं ने 12 मार्च को बांका में हुए विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमे दीपिका कुमारी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ था। इससे पूर्व भी इस प्रखंड की सीनू  दुबे और आलोक कुमार औऱ नंदनी कुमारी ने अच्छा प्रदर्शन कर अपने विद्यालय के साथ प्रखंड औऱ जिला का नाम रोशन किया था। उसी खुशी में उसे प्रमाणपत्र के साथ मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या सुमन सिह के अलावे हेमलता कुमारी,शेलेन्द्र कुमार,रामप्रवेश पंडित,मनीष कुमार,मीनाक्षी कुमारी भी उपस्थित थी।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post