दीपक कुमार की रिपोर्ट
अमरपुर (बांका):अमरपुर थाना क्षेत्र के मालदेवचक गांव में अपराधियों ने एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दिया। मृतक की पहचान राज किशोर सिंह उर्फ लखेश सिंह के रूप हुई है। घटना का कारण मालदेवचक घाट से अवैध खनन को लेकर बताया जा रहा है। जिसमें बालू तस्कर को आशंका था कि राज किशोर सिंह ही पुलिस को मालदेवचक घाट से हो रहे अवैध खनन की सूचना देता है। मृतक के स्वजन हिमांशु शेखर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की संध्या गांव के ही सोनम सिंह एवं लगभग आधा दर्जन लोग उसके घर आकर गाली-गलौज करने लगा। जब गाली-गलौज करने का कारण पूछा तो कहा कि तुम लोग ही मालदेवचक घाट से हो रहे बालू खनन का सूचना देते हो। इस पर जब वह इंकार किया गोली मारने का धमकी देने लगा। इसी बीच उनका चाचा राम किशोर सिंह ने सोनम सिंह को समझने का प्रयास किया। इसी बीच सोनम सिंह ने कमर में पिस्तौल निकाल कर उन्हें गोली मार दिया। स्वजन ने गंभीर हालत में राजकिशोर सिंह को प्राथमिक उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया। जहां चिकित्सक ने जांच कर मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार राव एवं थानाध्यक्ष मु. सफदर अली रेफरल अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। वही मृतक के स्वजन के बयान पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।



0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...