बांका: बांका जिले के चांदन होली के दिन गायब आठ साल की बच्ची का रात ग्यारह बजे बालू से ढक कर रखे लाश को बरामद करने के बाद सुबह से पूरे प्रखंड में आक्रोश व्याप्त है। बताया जाता है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या किया गया है।वही पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है। यह बच्ची होली के दिन दोपहर दो बजे अपने घर के बाहर अपने अन्य सहयोगी के साथ होली खेल रही थी। इसी बीच दुर्गामंदिर के पास से अचानक गायब हो गयी।स्वजनों द्वारा उसी समय से खोजबीन शुरू कर दिया गया। खोजबीन के दौरान ही पुलिस को सूचना दिया गया।पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की जगह परिवार वालों को ही अगल-बगल खोजने को कहा। इसी बीच परिवार वालो को उस बच्ची के साथ खेलने वाले एक अन्य बच्चे से पता चला कि दुर्गा मंदिर के पास उसे एक लाल रंग के टोटो में बैठा कर ले जाया गया। इस जानकारी के बाद परिवार के लोग उस टोटो वाले को खोजने लगे। लाल रंग की फोटो के घर का पता चलने पर परिवार के लोग उससे पूछताछ करने गए पहले तो टोटो वाले पेंटर का काम करने वाले सागर सोनी ने अपनी संलिप्तता से इंकार किया। लेकिन उसके अन्य सहयोगियों से भी पता लगाने पर यह बात सामने आएगी उसी टोटो से बच्ची को ले जाया गया। बाद में टोटो चालक अपने घर में बढ़ते भीड़ को देख कर भाग गया। रात के 11 बजे परिजनों ने खोजबीन के दौरान को बच्ची के लाश को रेलवे स्टेशन के बगल स्थित एक नाली नुमा गुफा में बालू से ढके अवस्था में देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। बाद में पुलिस ने वहां से लाश को बरामद किया। बच्ची की लाश पर कोई कपड़ा नहीं था और उसकी शरीर के कई अंगों से खून बह रहा था उसकी आंख भी फोड़ दिया गया था लाश को देखने स्पष्ट था कि उस बच्ची के साथ कुछ लड़कों ने काफी दरिंदगी कर उसकी आंख फोड़ कर हत्या कर लाश को छिपा दिया था। पुलिस अब अपराधियों को खोजने में लगी इसी बीच टोटो वाले के भाग जाने पर पुलिस ने पूछताछ के लिए उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया। उसी के कहने पर टोटो चालक डोमन पासवान,अजय वर्णवाल, श्रीधर वर्णवाल, सहित चार को पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस लगातार टोटो मालिक सागर सोनी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। इस संबंध में एसडीपीओ प्रेमचन्द्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही वे खुद पूरे अनुसंधान पर नजर रख रहे है।औऱ चार की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। शेष इस घटना में जो भी शामिल है किसी को छोड़ा नही जाएगा। मृतक बच्ची के चाचा उत्तम कुमार के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। स्वजनों का आरोप है कि गायब होने की सूचना के बाद से ही अगर पुलिस छानबीन करती से बच्ची को बचाया जा सकता था।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...