सड़क दुर्घटना में एक युवक का हाथ कटा

 सड़क दुर्घटना में एक युवक का हाथ कटा


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 


कटोरिया (बांका)  कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के आरपाथर मोड़ के पास मंगलवार सुबह डीजे लदी पिकअप गाड़ी के पलटने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दुर्घटना में जख्मी युवक गोड्डा जिले के देवदांड़ थाना क्षेत्र के बेलबथान गांव के घनश्याम महतो के पुत्र रामू महतो (२५ वर्ष) का एक हाथ कट गया। जानकारी के अनुसार उक्त युवक कटोरिया थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव शादी में डीजे बजाने आया था। जहां से मंगलवार को वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान आरपाथर मोड़ के पास सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के क्रम में गाड़ी पलटी मारकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। साथियों द्वारा युवक को इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक एसडी मंडल द्वारा प्राथमिक उपचार उसे देवघर रेफर कर दिया गया। इधर थानाध्यक्ष नीरज तिवारी ने सदलबल घटनास्थल पर पहुंचकर तथा दुर्घटना गाड़ी एवं डीजे को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post