बामदेव में शांतिपूर्ण माहौल में श्रीमद्भागवत कथा हुई सम्पन्न

रजौन, बांका : प्रखण्ड अंतर्गत बामदेव बाजार  4 मार्च दिन शुक्रवार से प्रारम्भ हुई श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ गुरुवार को हवन यज्ञ, मंगल आरती, कीर्तन-भजन एवं विसर्जन के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। बता दें कि यह सप्ताह ज्ञान यज्ञ विश्व शांति एवं गांव समाज के कल्याण के लिए नवयुवक संघ बामदेव एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से करवाया जा रहा था। श्रीमद्भागवत कथा के कथाव्यास प्रखण्ड क्षेत्र के खैरा ग्राम निवासी पंडित गिरिधर पाठक एवं आचार्य के रूप में डॉक्टर इंद्रदेव प्रसाद सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी शीला देवी थी। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने में समारोह समिति के अध्यक्ष कुंदन शर्मा, सचिव धीरज कुमार मंडल, सदस्य रमन राज राणा, सुमन कुमार, अमन कुमार, सोनू सिंह, सेवक राजकुमार स्वाभिमानी, संपूर्णानंद, संजय साह, सिट्टू राजबब्बर सहित सभी ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post