यज्ञ के स्थान को लेकर विवाद शुरू

 बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय में दुर्गापूजा समिति के द्वारा एक जुन से शुरू होने वाला शतचंडी यज्ञ ध्वजारोहण से पूर्व ही आपसी विवादों में पड़ गया है।इसका मुख्य कारण स्थान और अलग कमिटी को लेकर सामने आया है। पूजा समिति के सचिव अशोक शर्मा जहां इस यज्ञ के लिए 11 अप्रैल को धूमधाम से ध्वजारोहण और एक जून से शतचंडी यज्ञ दुर्गा पूजा मंदिर परिसर में कराना चाहते है। और उसकी देखरेख खुद कमिटी के कराने का निर्णय ले चुके है। वही पूजा समिति के कुछ सदस्य इस यज्ञ को उच्च विद्यालय के मैदान में कराने के साथ नयी कमिटी के द्वारा यज्ञ कराने के पक्ष में है।  इस प्रकार इस यज्ञ पर अभी से उठ रही आपसी विवाद से लोगो मे तरह तरह की आशंका बन रही है।कुछ लोग तो अब यज्ञ के होने और नही होने पर भी चर्चा करने लगे है। जबकि दुर्गापूजा समिति के सचिव अशोक शर्मा का कहना है कि यह यज्ञ दुर्गामंदिर परिसर में निर्धारित समय पर पूजा समिति की देख रेख में ही होगा।लेकिन एक उपसमिति बना कर उसकी मदद ली जाएगी।  सचिव अशोक शर्मा ने बताया कि पूजा समिति एक साल पूर्व से अपनी कमिटी के द्वारा यज्ञ कराने का निर्णय लिया था। इससे पूर्व दो यज्ञ में यज्ञ समिति द्वारा आज तक आय व्यय का व्योरा नही दिया जा सका है। 



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post