पंचायतों में विकास की समस्या को देखते हुए मुखिया संघ की बैठक में समाधान करने का लिया गया निर्णय

रजौन, बांका: रजौन प्रखंड मुखिया संघ की बैठक मुख्य सड़क मार्ग स्थित रजौन टिंकू सिंह होटल सह मंडप विवाह भवन परिसर में रविवार को एक बजे से प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह मझगांय-डरपा पंचायत के युवा मुखिया मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुखिया संघ के सदस्य एवं उपस्थित मुखिया प्रतिनिधियों ने अपने-अपने पंचायत में समस्याओं को रखी। जिस पर उपस्थित मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधियों ने आपसी सौहार्द पूर्ण वातावरण में बातचीत के माध्यम से पंचायत के विभिन्न तरह के समस्याओं को निराकरण के साथ साथ समाधान करने का रास्ता ढूंढ़ निकालने के मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में खास तौर पर मनरेगा के विषय में उत्पन्न गतिरोध को दूर करने का भी विचार विमर्श किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के बाद के मुखिया संघ के अध्यक्ष के आदेश पर संघ की बैठक समाप्त की गई। बैठक में उपस्थित मुखिया संघ के सदस्यों ने बल देते हुए कहा उत्पन्न गतिरोध को भविष्य के लिए प्रयास के माध्यम से दूर कर दिया जाएगा। बैठक में प्रखंड मुखिया संघ उपाध्यक्ष सह भवानीपुर-कठौन पंचायत मुखिया मनोज कुमार दास, सचिव सह ओड़हारा पंचायत युवा मुखिया प्रवीण कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि दयाशंकर सिंह, मनोज सिंह, परशुराम मंडल, टिंकू सिंह सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
रिपोर्ट:केआर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post