बांका में औरंगाबाद  के युवक की नग्न अवस्था मे लाश बरामद।

बांका में औरंगाबाद  के युवक की नग्न अवस्था मे लाश बरामद।

 बांका : शहर के कटोरिया रोड स्थित आदित्य विजन के सामने सोमवार की देेेर रात पीएनबी मेट लाइफ इंश्योरेंस के एक कर्मी का शव संदेहास्पद हालत में पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना के मट्टा गांव के कृष्णा सिंह के पुत्र सूर्यकांत मणि (35) के रूप में की गई है। सूर्यकांत का शव पुलिस ने पूरी तरह से नग्न अवस्था में बरामद किया है।सूर्यकांत के सहकर्मी रविवार की रात से ही उससे मोबाइल पर संपर्क कर रहे थे। रविवार की रात 11 बजे के बाद सूर्यकांत का मोबाइल बंद हो गया था। जिसके बाद कर्मियों ने सोमवार के दिन में सूर्यकांत से संपर्क करना चाहा, लेकिन उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। इसी बीच एक कर्मी रात के समय उसके रूम पर गया। जहां उसके रूम का दरवाजा खुला था और सूर्यकांत नग्न हालत में बाथरूम में पड़ा था। थानाध्यक्ष शंभु यादव ने मौके पर पहुंच कर मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।सूर्यकांत के पिता व स्वजन ने सोमवार की सुबह सूर्यकांत के गायब होने का मामला रेल थाना भागलपुर में दर्ज कराया था। जिसमें स्वजनों ने बताया था कि सूर्यकांत की तबीयत खराब होने के कारण दस दिन से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस बात की जानकारी बांका जंक्शन पर कार्यरत एक आरपीएफ जवान ने सदर अस्पताल में दी।सूर्यकांत मणि के कमरे से पुलिस ने कई संदेहास्पद सामान बरामद किया है। पुलिस ने शराब की एक खाली बोतल व सिगरेट के कुछ अंश भी बरामद किया है। इस बात से साफ पता चल रहा कि सूर्यकांत के साथ कोई अन्य शख्स भी मौजूद था। कमरे का दरवाजा खुला होने की बात पुलिस पचा नहीं पा रही है। बहरहाल पूरा मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर अटकी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि स्वजन के आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। और उसके घर से गायब होने के दिन से घटना के दिन तक सभी मोबाइल लोकेशन के साथ कोल डिटेल के आधार पर जांच की जाएगी। 


Post a Comment

0 Comments