रजौन, बांका: बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल स्थित पुरानी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में जननायक कर्पूरी ठाकुर बुद्धिजीवी विचार मंच का बैठक कर्पूरी अनुयाई सह सोशलिस्ट नेता विष्णु देव ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से जननायक कर्पूरी ठाकुर बुद्धिजीवी विचार मंच का प्रखंड अध्यक्ष सोशलिस्ट नेता विष्णु देव ठाकुर को प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर विचार मंच के नव चयनित प्रखंड अध्यक्ष विष्णु देव ठाकुर ने कहा कि समिति का गठन करने का एक ही मकसद है कि रजौन प्रखंड में भी जननायक कर्पूरी ठाकुर का स्मारक बनाने के लिए भूखंड उपलब्ध कराना है। इसके लिए अब तक में जिला परिषद सदस्य उत्तरी विभा देवी मध्य सुमन कुमार पासवान सहित दो पंचायत के मुखिया, उपप्रमुख गुड्डू राजा सहित 15 पंचायत समिति सदस्यों से जननायक कर्पूरी ठाकुर का स्मारक बनाने के लिए भूखंड उपलब्धता को लेकर सहमति मिल चुकी है। मालूम हो विष्णु देव ठाकुर जेपी आंदोलन के क्रम में 28 जून 1974 से 8 अगस्त 1974 तक पटना गर्दनीबाग थाना केस नंबर 59(6)/1974 पंजी संख्या 2987 के तहत भागलपुर कैंप जेल में रहे थे। इसलिए जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करने के लिए बीडी ठाकुर को जननायक कर्पूरी ठाकुर बुद्धिजीवी विचार मंच का प्रखंड अध्यक्ष नामित करते हुए उनके भव्य स्मारक बनाने के लिए भूखंड उपलब्ध कराने की दिशा में सार्थक पहल करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। बैठक में वयोवृद्ध समाजवादी नेता सत्यनारायण प्रसाद सिंह, जितेंद्र प्रसाद सिंह, बद्री ठाकुर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामा कांत ठाकुर, चुनचुन यादव, रामविलास पासवान, महिंद्र कापरी, नागेश्वर प्रसाद सिंह, तपन कुमार दास, सुरेश प्रसाद यादव, महेंद्र ठाकुर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में संगठन के विस्तार के लिए अगले बैठक में जननायक कर्पूरी ठाकुर बुद्धिजीवी विचार मंच का उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों का विस्तारीकरण करने के लिए अधिकृत किया गया है।
रिपोर्ट:केआर राव