विद्यालय प्रधान, प्रथम संस्था एवं किशोरी समूह के अथक प्रयास से मुसहरी टोले के 9 बच्चों का विद्यालय में कराया गया नामांकन

रजौन, बांका : प्रखंड क्षेत्र के रजौन पंचायत अंतर्गत चकसफिया गांव स्थित मुसहरी टोला में 'फिर से स्कूल चले हम' कार्यक्रम के तहत कन्या मध्य विद्यालय रजौन के प्रधानाध्यापक अरूण कुमार सिंह, यूनिसेफ की सहयोगी संस्था प्रथम एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल किशोरी समूह के अथक प्रयास से मंगलवार को नौ बच्चों को जागरूक करते हुए कन्या मध्य विद्यालय में नामांकन करवाया गया। जानकारी के अनुसार ये बच्चे अबतक अपने माता-पिता के साथ कूड़ा चुनने का कार्य करते थे। मालूम हो 'फिर से स्कूल चले हम' कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मुख्यधारा से दूर समाज के बच्चों को पुनः शिक्षा से जोड़ना एवं समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाना है। बता दें सरदार वल्लभ भाई पटेल किशोरी समूह रजौन पंचायत की पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति है। वहीं इस समूह की अध्यक्षा कोमल कुमारी और समूह की किशोरियों द्वारा प्रथम संस्था के प्रखंड समन्वयक सुधांशु शेखर के मार्गदर्शन में अपने स्तर से समाज के सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए पंचायत में लगातार जागरूकता अभियान चलाई जा रही है। वहीं इस नेक कार्य के लिए कन्या मध्य विद्यालय रजौन के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह सहित सभी शिक्षकों ने प्रथम संस्था एवं किशोरी समूह की काफी सराहना की है।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post