रजौन, बांका : मुख्य सचिव के आदेश पर बुधवार 27 अप्रैल को 534 अंचल कार्यालयों का निरीक्षण करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव के आदेश पर बांका डीएम सुहर्ष भगत स्वयं बांका आंचल का निरीक्षण किए जाने की खबर है।वहीं अपर समाहर्ता माधव कुमार ने रजौन अंचल, डीडीसी बौंसी, एसडीओ चांदन सहित जिले के सभी वरीय अधिकारियों द्वारा अंचल कार्यालयों का निरीक्षण करवाया गया है। इसी कड़ी में बुधवार 27 अप्रैल को एडीएम माधव कुमार ने आईटी भवन स्थित अंचल कार्यालयों का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के क्रम में एडीएम माधव कुमार ने रजौन सीओ मोहम्मद मोइनुद्दीन, राजस्व पदाधिकारी प्रशांत कुमार झा, आईटी मैनेजर विकास कुमार को अंचल का कार्य में सुधारात्मक कार्यवाही करते हुए कार्य की गति को बढ़ाने के लिए कहा है । एडीएम ने निरीक्षण के क्रम में मोटेशन, परिमार्जन, लोक शिकायत सहित 8 बिंदुओं पर आधारित कार्यों को गति के साथ प्रगति एवं प्रदर्शित करने के लिए कहा है। एडीएम ने निरीक्षण के क्रम में स्पष्ट तौर पर बता दिया है जो कर्मी अच्छे कार्य करेंगे वही प्रोत्साहित किए जाएंगे तथा जो कर्मी कार्य के प्रति जवाबदेह नहीं रहेंगे वैसे कर्मियों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता ने जाति, आवासीय, आय सहित अन्य प्रमाण पत्रों को 2 दिन के अंदर डिस्पोजल कराने के लिए कहा गया है। एडीएम ने अंचल के सभी राजस्व कर्मचारियों को सप्ताह के 3 दिन सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को अभिलेखागार में समय देते हुए ऑनलाइन जमाबंदी सुधार, जाति, आवासीय, आय सहित अन्य के कार्यों को कैंप करते हुए डिस्पोजल कराने के लिए कहा है। एडीएम से स्थानीय पत्रकारों ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र को जाति आवासीय आय की तरह सरलीकरण करते हुए ऑनलाइन होने के साथ 2 दिन के अंदर डिस्पोजल कराने की दिशा में सार्थक पहल करने के लिए कहां है। जमीन दाखिल खारिज, परिमार्जन मामले को टाइम शेड्यूल के अनुसार 24 घंटे के अंदर हर हालत में निष्पादन कराने का आदेश दिया है। वैसे रजौन अंचल के कार्य के प्रगति से एडीएम संतुष्ट दिख रहे थे। जाने वक़्त अपर समाहर्ता ने सीओ मोहम्मद मोइनुद्दीन, राजस्व पदाधिकारी प्रशांत कुमार झा, आईटी मैनेजर विकास कुमार आदि को कार्यों के प्रति और जवाबदेही तय करते हुए गति को प्रगति के साथ प्रदर्शित कराने के लिए कहा है। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी सुबोध कुमार झा, अरविंद कुमार सहित अंचल कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे। मालूम हो इसके पूर्व भी अपर समाहर्ता माधव कुमार ने 24 मार्च 2022 को अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया था।
रिपोर्ट:केआर राव