रजौन, बांका : जिलाधिकारी सुहर्ष भगत के आदेश पर बुधवार को जिले के विभिन्न थानों में जब्त की गई देसी विदेशी एवं महुआ निर्मित शराब को उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र, रजौन सीओ मोहम्मद मोइनुद्दीन, पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह के संयुक्त उपस्थिति में बुधवार की शाम को रजौन थाना परिसर में अलग-अलग थाना कांड संख्या के तहत पकड़ी गई शराब का विनिष्टिकरण कर दिया गया है। बुधवार की संध्या विनिष्टिकरण शराब में रजौन थाना कांड संख्या 111/2022 में जब्त की गई देसी महुआ निर्मित 4.500 में 3.500 लीटर, रजौन थाना कांड संख्या 121/ 2022 में जब्त की गई 20 में 19 लीटर, रजौन थाना कांड संख्या 107/ 2022 देसी लैला कंपनी का 15 लीटर में से 14.100, रजौन थाना कांड संख्या 109/2022 देसी लैला 5.400 में से 4.500 लीटर, रजौन थाना कांड संख्या 106/ 2022 देसी महुआ 50 लीटर में 49 लीटर, रजौन थाना कांड संख्या 134/2022 विदेशी शराब 2443.500 में से 2442.945 लीटर, धोरैया थाना कांड संख्या 112/2022 देसी विदेशी शराब 22.400 लीटर में 20 लीटर, अमरपुर थाना कांड संख्या 172/2022 विदेशी शराब 5 लीटर में से 5 .250 लीटर, बौंसी थाना कांड संख्या 64/2022 विदेशी शराब 74.250 लीटर में से 69.750 लीटर जब्त शराब की विनिष्टिकरण की गई है।
रिपोर्ट:केआर राव