आदिवासी सेवा मंडल का युवक युवती परिचय सम्मेलन संपन्न

भोपाल (मध्य प्रदेश): - दिवासी सेवा मंडल का 17 वां गौरवपूर्ण वर्ष युवक युवती परिचय सम्मेलन विगत दिनों एमपी नगर स्थित कार्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल उपस्थित रहे ।श्री पटेल ने इस आयोजन पर आदिवासी सेवा मंडल को बधाई के साथ भविष्य में ऐसे ही सकारात्मक और सृजनात्मक कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया ।समाज की स्मारिका का विमोचन भी इस अवसर पर हुआ ।गोंडी नृत्य और उरॉव समाज के नृत्य ने कार्यक्रम में चार चॉद लगा दिया ।इस अवसर पर उर्मिला सिंह पुरस्कार शरद सिंह कुमरे,डॉ बी एल सिंह पुरस्कार नाड़ी रोग विशेषज्ञ डॉ वाई एस ठाकुर को प्रदान किया गया ।सैकड़ों की संख्या में एमपी एवं आसपास के प्रदेशों से पधारे युवक युवतियों ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया ।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ से पधारे विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह,कुंवर सिंह टेकाम,नारायण सिंह पट्टा,गोविंद सिंह मरावी,बाबू सिंह ठाकुर,आर एल पट्टा,चन्द्रा सर्वटे,दिलीप सिंह मरकाम,प्रकाश सिंह ठाकुर,संयुक्त आदिवासी सामाजिक संघटन के अध्यक्ष विपिन टोप्पो आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: चंपारण नीति  प्रधान संपादक 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post