कटोरिया में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया बांका बाजार स्थित हाई स्कूल के मैदान पर बिहार फुले अम्बेडकर युवा मंच एवं अम्बेडकर युवा मंच के त्वावधान में रविवार को डॉ भीम राव अंबेडकर जयंती समारोह मनाई गई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में ऐ के अंबेडकर पुलिस महानिदेशक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बिहार पटना, अनिल किशोर यादव अपर पुलिस महानिदेशक कमजोर वर्ग अपराध अनुसंधान विभाग बिहार पटना एवं प्रोफेसर विलक्षण रविदास तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर मौजूद थे। इस दौरान सर्वप्रथम ज्योतिराव गोविंद राव फुले एवं बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर ए के अम्बेडकर ने कहा कि बाबा साहेब दलित, अल्पसंख्यक, शोषित वर्गों की आवाज थे। उनका जीवन सामाजिक न्याय और वंचित वर्ग के उद्धार के लिए बीता। उनके द्वारा जाति वर्ग एवं सभी समुदाय के बीच समानता के सिद्धांत के आधार पर उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय संविधान निर्मित कर राष्ट्र को समर्पित किया गया। एकता, स्वतंत्रता, धर्मनिरपेक्षता और न्याय आधारित राष्ट्र के उद्देश्य से समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त कर समतामूलक समाज निर्माण के लिए उन्होंने संविधान में संरक्षण का अधिकार, पिछड़े वर्गों को अधिकार, अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा आदि प्रदान किया। वहीं अनिल किशोर यादव ने कहा कि हमें सबसे पहले धर्म के पाखंड को छोड़ना होगा। धर्म ने कभी भी कमजोर का साथ नहीं दिया। धर्म के नाम पर हमें दूसरे कौम से नफरत करने की सीख दी जाती है। आपस में लड़कर हम बर्बाद होते हैं और हमारा इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने शहीदे आजम भगत सिंह की तरह नास्तिक होने की अपील की। जबकि विलक्षण दास ने कहा कि बाबा साहेब का सपना था कि दलित, महादलित समाज का समाज में आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी हो। उनका मानना था कि पिछड़े वर्ग को जब तक राष्ट्र की मुख्य धारा में नहीं लाया जाएगा, तब तक सम्प्रुभता सम्पन्न राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं है। मंच की अध्यक्षता जयनारायण त्यागी व संचालन सुरेंद्र कुमार दास द्वारा की गई। मौके पर जदयू नेता सह समाजसेवी ओंकार यादव दशरथ ठाकुर बालेश्वर दास शिव शंकर दास राजकुमार दास बैजनाथ दास अजय दास मोहन दास पप्पू दास राम किशन दास कार्तिक दास पिंटू दास मनोज दास उर्मिला देवी वीना कुमारी अनिता कुमारी किरण कुमारी गीता देवी सविता देवी प्रतिभा देवी आदि उपस्थित थे
