रजौन, बांका : भवानीपुर-कठौन पंचायत अंतर्गत चांदन नदी के पूर्वी तट पर अवस्थित मोहनपुर गांव के बिंडी बहियार ब्रह्मदेव स्थान के समीप मोहनपुर रुपसा डांड़ से क्षत-विक्षत सड़ी गली अवस्था में करीब 40 से 45 वर्ष का एक अज्ञात युवक का शव शनिवार की दोपहर रजौन थाना पुलिस ने बरामद की है। सूचना मिलने पर वरीय अवर निरीक्षक रमाकांत सिंह एवं गणेश प्रसाद सिंह ने सशस्त्र बलों के साथ वैशाख मास के चिलचिलाती तेज धूप एवं उमस भरी गर्मी में घटनास्थल पर पहुंच कर क्षत-विक्षत सड़ी गली अवस्था में अज्ञात शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचने के बाद जानकारी देते हुए बताया है लाश को पहचान साक्ष्य छिपाने के ख्याल से कहीं से मार कर रुपसा डाड़ में फेंक दिया गया था। चिलचिलाती तेज धूप के कारण शव से काफी दुर्गंध आ रहा था। बताया जा रहा है कि शव करीब एक सप्ताह पूर्व मारकर फेंका गया है। साक्ष्य को छिपाने के लिए शव को पेड़ पौधे के सूखे पत्ते से ढक दिया गया था। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के उपरांत विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। शव के पहचान के लिए फोटोग्राफ आदि कराया गया है।
रिपोर्ट:केआर राव