दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज, (बांका): शंभूगंज प्रखंड के एसएसपीएस महाविद्यालय में स्नातक पार्ट एक की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गया । महाविद्यालय में पीवीएस कालेज बांका का केंद्र बनाया गया है । जहां केंद्राधीक्षक शंभू प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रथम दिन नागरिक शास्त्र एवं अंग्रेजी की परीक्षा हुई । जिसमें 350 छात्र - छात्राओं ने भाग लिया । परीक्षा नियंत्रक दिवाकर पंजीकार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न हुई । बताया कि बुधवार को जंतु एवं वनस्पति विज्ञान की परीक्षा होगी । परीक्षा हाल में प्रवेश करने के पूर्व महाविद्यालय मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों के साथ अविभावकों की भीड़ लगी रही । चिलचिलाती धूप में भी लोग काफी देर तक खड़े रहे । सड़क किनारे दोनों तरफ वाहनों की लंवी कतारें लग गई । महाविद्यालय में प्रवेश और परीक्षा समाप्ति के समय गेट के बाहर सड़क जाम की स्थिति रही कई स्थानीय लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रबंधन को चाहिए कि परीक्षा के समय मुख्य द्वार पर पुलिस बल तैनात करें , ताकि आमलोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े ।