बांका:बिहार सरकार के निर्देश पर जहां सभी सरकारी जमीन,भवन औऱ मंदिर, की जमीन पर से अतिक्रमण हटाने का काम लगातार किया जा रहा है। वही प्रखंड मुख्यालय के एक चौकीदार जीवलाल तांती द्वारा पुराने थाना भवन पर ही अवैध कब्जा का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि चांदन के नये थाना भवन बन जाने के बाद पूरा थाना नये भवन में चला गया। और पुराने थाने में महिला बैरक औऱ मामखाना बनाने की बात पुलिस अधीक्षक ने दिया था। लेकिन इसी बीच थाने के एक चौकीदार जीवलाल तांती का उस पुराने भवन पर अवैध कब्जा हो गया। जहां वह सपरिवार न सिर्फ निवास कर रहा है। बल्कि उसी भवन में अपना कारोबार वाहन डेकोरेटर का सामान भी रख दिया है। जबकि नये थाना भवन में वाहन रखने की जगह के साथ महिला हाजत भी नही है। अगर इस सरकारी भवन से चौकीदार का अतिक्रमण हटा दिया जाय तो यहां महिला बैरक के साथ महिला हाजत औऱ मालखाना बना कर सुरक्षित किया जा सकता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नसीम खान ने बताया कि जल्दी ही पुराने थाने को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की जाएगी।