बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के कई पंचायतों में एक बार फिर नदी से बालू जा उठाव जारी है। जिसके कारण सड़क के किनारे रहने वाले परिवार की नींद हराम हो गयी है।इसका खुलासा रोजाना सुबह उस वक्त सामने आता है जब चांदन देवघर पक्की सड़क पर सभी जगह बालू गिरा होता है।यह बालु का उठाव पुलिस की मिलीभगत से होता है।क्योंकि पुलिस की गस्ती टीम रात भर सड़क पर ही वसूली अभियान चलाती है।स्थानीय लोग बताते है कि इस बालू की ढुलाई में एक स्थानीय चौकीदार थानेदार पर भी भारी पड़ गया है।उसी के इशारे पर दिन भर ट्रेक्टर मालिक से सांठ गांठ कर रात भर बालू ढोने की स्वीकृति मिलती है।जिसमे उस चौकीदार का खुद का ट्रेक्टर भी शामिल है।इस चौकीदार की मिलीभगत के कारण हर दिन अलग अलग बालू घाटों से बालू की ढुलाई धड़ल्ले से हो रही है। इस बालू उठाव के कारण पानी का स्तर काफी नीचे चले जाने से पानी की समस्या भी विकराल रूप ले रही है। इसलिए इस बालू कारोबारी पर रोक लगाने के लिए स्थानीय युवाओं का संगठन तैयार किया जा रहा है। जो खुद वरीय पदाधिकारियो से सम्पर्क कर बालू माफिया पर रोक लगाने के लिए आगे आने वाली है। जिससे लोगो को पानी की समस्या से निजात मिल सके।इस संबंध में थानाध्यक्ष नसीम खान बताया को लगातार बालू लोड ट्रेक्टर को पकड़ा जा रहा है। साथ ही इस कारोबार में अगर कोई पुलिस या चौकीदार का सबूत मिलता है तो उसपर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

