उद्योग मंत्री को सड़क मार्ग से कोलकाता जाने के क्रम में रजौन के एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

रजौन,बांका  : बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन का भागलपुर से कोलकाता जाने के क्रम में एनडीए कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत सोमवार की शाम को किया है। रजौन प्रखंड क्षेत्र के धौनी कुटिया परिसर के समीप उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन का काफिला रूका और एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभास केसरी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने फूल माला बुके सहित चादर देकर उद्योग मंत्री का सम्मान किया । वही कुछ पल रुक कर उद्योग मंत्री  कार्यकर्ताओं से रूबरू भी हुए और क्षेत्र में उद्योग को बढ़ावा देने हेतु विचार विमर्श भी किया। इस दौरान भाजपा नेता निरंजन चौधरी ,श्रीकांत रजक, विजय प्रसाद साह के अलावे धोरैया विधानसभा जदयू मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी,ओंकार भारती, मुन्ना केसरी,बबलेश केसरी,अमरनाथ केसरी नितेश कुमार उर्फ बंटी सुजीत कुमार चौधरी,राहुल चौधरी सहित बड़ी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post