आरएसएस के स्वयंसेवकों ने शिव मंदिर सहित शिव गंगा में चलाया सफाई अभियान

धोरैया, बांका : प्रखंड क्षेत्र के चंदाडीह पंचायत अंतर्गत कुश्मी पारोहाट स्थित बाबा भूमफोड़ नाथ महादेव मंदिर परिसर सहित इस मंदिर के समीप अवस्थित शिव गंगा में सोमवार को अहले सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार स्वयंसेवकों ने शिव मंदिर की साफ-सफाई करने के साथ-साथ शिव गंगा में पड़े जलकुंभी को अपने हाथों से बारी-बारी से बाहर निकाल कर शिव गंगा को जलकुंभी रूपी जलीय खरपतवार से मुक्त किया है। इस सफाई अभियान के दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला कार्यवाह ऋषि कुमार, धोरैया खंड कार्यवाह टिंकू कुमार रंजन, दुर्गा, रूपेश, दीनबंधु, विकास, सुमित सहित मंदिर के सहयोगी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई अन्य स्वयंसेवक उपस्थित थे।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post