रजौन, बांका : क्षेत्रीय विधायक सह राजद प्रदेश उपाध्यक्ष भूदेव चौधरी ने शनिवार को रजौन प्रखंड में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना अंतर्गत करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बने दो ग्रामीण सड़कों का उद्घाटन फीता काटकर एवं नारियल फोड़ कर किया। इस दौरान उन्होंने भागलपुर-दुमका मुख्य सड़क मार्ग से चकरोसन गांव तथा भागलपुर-दुमका मुख्य सड़क मार्ग से पतसौरी गांव तक सड़क का उद्घाटन फीता काटने के साथ-साथ नारियल फोड़कर किया। उद्घाटन के क्रम में विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि इस सड़क के उद्घाटन से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। विकास हमारी पहली प्राथमिकता है और धौरैया विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित हूँ। क्षेत्र के प्रत्येक गांव जहां सड़क नहीं है, उन सभी गांव में प्राथमिकता के आधार पर सड़क निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए विधानसभा सत्र के अलावा नियमित रुप से वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जाता है। इस मौके पर पार्टी नेता उदय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह, जवाहर यादव, अनिल रजक, मन्नु सिंह, अनिल साह, प्रकाश यादव, सुबोध यादव, नयन सिंह नटवर, संजय यादव, मिलन यादव, प्रियरंजन, सुमित कुमार, नरेश मंडल, नंदु यादव आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट:केआर राव