विद्यालय के स्थापना दिवस पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

रजौन, बांका : प्रखंड क्षेत्र के नवादा बाजार में शुक्रवार को ग्लोबल विसडम पब्लिक स्कूल के 5वें स्थापना दिवस के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जदयू पूर्व विधायक मनीष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गान के पश्चात देशभक्ति व भक्ति गीत, शिक्षाप्रद व जागरूकता से सम्बंधित विभिन्न तरह के नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यरूप से जिला परिषद सदस्य सुमन पासवान, जदयू राज्य परिषद सदस्य मनोज सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सह शिक्षक दयाशंकर सिंह, विद्यालय के निदेशक अनंत कुमार, अश्विनी कुमार दास, जदयू नेता बिपिन कुशवाहा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post