बांका:चांदन प्रखंड मुख्यालय के आदर्श मध्य विद्यालय के सामने पुराने काली मंदिर जो काफी दिनों से अतिक्रमणकारियों की चपेट में आ गया था। उसकी नापी शनिवार को सरकारी अमीन द्वारा करा लिया गया। ज्ञात हो कि प्रखंड के लोगों ने स्थानीय निवासी रामचंद्र मिस्त्री के नेतृत्व में कई दर्जन ग्रामीणों ने काली मंदिर से अतिक्रमण हटाने का आवेदन पटना सहित जिले औऱ प्रखंड के तमाम पदाधिकारियों को भेजा था। जिस आवेदन पर जांच रिपोर्ट अंचल कार्यालय से मांगी गई थी। उसी के आलोक में मंदिर के अगल बगल के सभी लोगो को नोटिस देकर सभी की उपस्थिति में नापी सम्पन्न कराया गया। नापी के दौरान यह बात सामने आयी कि काली मंदिर की जमीन पर कई लोगो द्वारा फर्जी कागजात के आधार पर अतिक्रमण कर लिया गया है। नापी के बाद अतिक्रमण करने वालो को अपनी जमीन के कागजात के साथ अंचल कार्यालय बुलाया गया है। इस संबंध में राजस्व पदाधिकारी आरती भूषण ने कहा कि कागजात देखने के बाद जांच रिपोर्ट जिला को भेज दिया जाएगा। और जल्दी ही अतिक्रमण हटाने का काम भी शुरू किया जाएगा।
काली मंदिर से जल्दी हटेगा अतिक्रमण, शनिवार को हो गयी नापी
byआमोद कुमार दुबे
-
0