शाखा प्रबंधक की अमर्यादित भाषा पर आक्रोश

 बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय के बस स्टैंड पर अवस्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक सुबोध कुमार द्वारा एक स्थानीय सरकारी शिक्षक आलोक कुमार बाजपेयी के साथ अभद्र व्यवहार के साथ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए बैंक शाखा से बाहर करने के बाद शाखा प्रबंधक के खिलाफ आम लोगों का आक्रोश बढ़ गया है। कई दर्जन लोग सोमवार तक उस बैंक से अपना खाता बंद कराने के लिए आवेदन देने वाले हैं। जबकि पीड़ित शिक्षक आलोक कुमार बाजपेयी द्वारा अपना सभी खाता बंद करने के लिए आवेदन दिया गया है। साथ ही साथ उसके परिवार के अन्य लोगों ने साथ साथ कई दर्जन स्थानीय ग्राहक भी उस बैंक से सारा खाता बंद कराने का आवेदन शाखा प्रबंधक को आवेदन देगे। साथ ही साथ शाखा प्रबंधक के इस व्यवहार को लेकर बैंक के सभी वरीय पदाधिकारी से भी लिखित शिकायत की गई है। पीड़ित शिक्षक का कहना है कि लिंक फेल हो जाने के कारण उनका काम नहीं हो रहा था। जिसके बारे में पूछताछ करते ही शाखा प्रबंधक ने उसे मूर्ख कह कर संबोधित किया। जबकि वे एक सम्मानित शिक्षक हैं। इसी बात पर शाखा प्रबंधक ने उससे काफी कहासुनी हो गई, और उन्हें खुद शाखा प्रबंधक द्वारा अपना खाता बंद कराने को कहा गया। साथ ही साथ बैंक से बाहर निकल जाने की बात भी कही,  जिससे खाता बंद करने का आवेदन देकर वे बैंक से बाहर निकल गए। इस संबंध में शाखा प्रबंधक सुबोध कुमार ने बताया कि मेरे ऊपर लगाया गया सारा आरोप पूरी तरह गलत है। मेरा किसी के साथ ऐसा व्यवहार नही हुआ है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post